बसई नवाब। पंचायत समिति सैंपऊ के अंतर्गत राजकीय माध्यमिक विद्यालय जारौली के सेवानिवृत शारीरिक शिक्षक दिनेश चंद पाराशर द्वारा विद्यालय के ही प्रधानाध्यापक द्वारा उपार्जित अवकाश के भुगतान में लापरवाही बरतने की लिखित शिकायत प्रदेश की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित प्रदेश के शिक्षा मंत्री, शिक्षा निदेशक , उपनिदेशक, जिला कलक्टर धौलपुर, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक व शिक्षा सचिव राजस्थान से की है। पीड़ित शारीरिक शिक्षक दिनेश पाराशर ने लिखित शिकायती पत्र के माध्यम से बताया कि प्रार्थी 31 मार्च 2018 को सेवानिवृत हो चुका है, जबकि विद्यालय के प्रधानाध्यापक को शिक्षक ने कई बार उपार्जित अवकाश के भुगतान की गुहार लगाई, परन्तु पीड़ित को कोई भी संतोषजनक जबाव तक नहीं दिया। इसके बाद शारीरिक शिक्षक ने 15 मार्च 2018 को राजस्थान संपर्क हैल्प लाइन पर परिवाद दर्ज कराया है।