पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सफाई कर्मियों की भर्ती में केवल वाल्मीकि समाज के युवकों को ही प्राथमिकता

सफाई कर्मियों की भर्ती में केवल वाल्मीकि समाज के युवकों को ही प्राथमिकता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगर परिषद द्वारा की जा रही सफाई कर्मचारियों की भर्ती में दूसरे समाज को शामिल ना करने की चेतावनी देते हुए सफाई संघर्ष समिति के पदाधिकारियों द्वारा शुक्रवार को नगरपरिषद के सामने एक दिवसीय धरने का आयोजन किया गया। सफाई संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष सुनील ने बताया कि नगर परिषद द्वारा सफाई कर्मचारी भर्ती में दूसरे समाज के लोगों को शामिल किया जा रहा है। जिसके लिए नगर परिषद को साफ तौर से चेतावनी दी गई है अगर नगर परिषद उनकी मांगों को नहीं मानता है तो संघर्ष समिति 21 मई को जिला कलेक्टर को ज्ञापन देगी। जिसके बाद संघर्ष समिति द्वारा 23 मई को नगर परिषद से मुख्य बाजार में होते हुए जिला कलेक्टर कार्यालय तक एक विशाल जुलूस निकाला जाएगा। संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गई तो शहर में आंदोलन को तेज गति देते हुए सफाई को बंद कर दिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...