धौलपुर। रोटरी क्लब धौलपुर की ओर से चंबल गार्डन स्थित वृद्धाश्रम को गुुरुवार को फ्रिज भेंट किया गया। क्लब अध्यक्ष अभिनव बेरी ने कहा कि बुजुर्ग परिवार की नींव के समान होते हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पेड़ को सीधा खड़ा करने में जड़ों की महती भूमिका होती है, उसी प्रकार परिवार को सही प्रकार से सुसज्जित एवं रखने में परिवार के बुजुर्गों का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में आधुनिकता की इस चकाचौंध में लोग अपने बुजुर्गों को वह सम्मान नहीं देते जिसके वे हकदार होते हैं। हम अपनी गौरवशाली संस्कृति को भूलते जा रहे हैं। इसके चलते हम पतन के रास्ते पर आगे बढ़ रहे हैं। इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि वह परिवार के बुजुर्गों का सम्मान करे और उसे समाज में उचित स्थान दें। क्लब सचिव अंकित अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब द्वारा सामाजिक सरोकारों की शृंखला में भीषण गर्मी को देखते हुए वृद्धाश्रम में रहने वालों को ठंडा पेयजल मुहैया कराने के लिए फ्रिज भेंट किया है।
धौलपुर. फ्रिज देते क्लब के सदस्य।