बाड़ी. वीरांगना शिविर में आत्मरक्षा के गुर सीखतीं बालिकाएं।
भास्कर संवाददाता|बाड़ी
कस्बे में अग्रवाल महिला मंडल एवं अपना घर महिला इकाई द्वारा आयोजित वीरांगना शिविर के पांचवें दिन छात्राओं ने जमकर अभ्यास किया। बच्चों ने आत्मरक्षार्थ कई प्रकार की क्रियाएं सीखीं। जिसमें लाठी चलाना बंदूक से निशाना लगाना, चाकू तलवार जूडो कराटे कुंग फू के साथ-साथ आग के गोले से कूदना पिरामिड बनाना जैसे खतरनाक अभ्यास कर अपने मनोबल को बढ़ाया। अपना घर महासचिव प्रिंसी गर्ग एवं महिला मंडल महामंत्री कुसुम मित्तल ने बताया कि इस सात दिवसीय कैंप का समापन दिनांक 20 मई को श्री अग्रसेन विद्यापीठ धौलपुर रोड पर होगा, साथ ही महिला मंडल अध्यक्ष लता मंगल एवं अपनाघर अध्यक्ष उषा मित्तल ने बताया कि सुबह 5 बजे से 06:30 बजे तक नि:शुल्क योग तथा प्राणायाम द्वारा बीमारी के इलाज का अभ्यास योग प्रशिक्षक सीमा योगेंद्र सिंह परमार द्वारा कराया जा रहा है। जिसमें सभी वर्गों के स्त्री पुरुष बच्चे भाग ले कर लाभ प्राप्त कर रहे हैं। इन बच्चों को दिल्ली से आए प्रशिक्षक नरेश आर्य एवं भुसावर से आए हरीश चंद्र शास्त्री प्रशिक्षण दे रहे हैं। इस अवसर पर शिविर प्रभारी कमलेश गर्ग ने बताया कि समापन के मुख्य अतिथि अपना घर भरतपुर के संस्थापक डॉ. माधुरी भारद्वाज एवं कुसुमलता अग्रवाल होंगे। इस मौके पर शिल्पी गर्ग, मीरा बंसल उमागोयल विमला गर्ग नीलम मंगल मीरा मित्तल उर्मिला मंगल सुमन बंसल सहित कई महिलाएं उपस्थित थीं।