धौलपुर। शुक्रवार को धौलपुर में नैनोखर, बसेड़ी में मूडिक और राजाखेडा में बाजना में राजस्व लोक अदालत शिविर लगे। इससे पूर्व गुरुवार को धौलपुर में ढांेडि का पुरा, बाड़ी में उमरेह, बसेड़ी में बनौरा तथा सैंपऊ के पिपहेरा में लगे राजस्व लोक अदालत शिविरों में 910 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया तथा राजस्व अपील के 3 आवेदन जमा किए गए। इनमें से उपखंड अधिकारियों ने 16 तथा तहसीलदारों ने 894 प्रकरणों का निस्तारण किया। धौलपुर एसडीएम ने ढोंढि का पुरा में 3 पुराने प्रकरणों समेत 8, बाड़ी एसडीएम ने उमरेह में 2 पुराने प्रकरण समेत 4, बसेडी एसडीएम ने बनौरा में 2 पुराने प्रकरण समेत 3, सैंपऊ एसडीएम ने पिपहेरा में धारा 136 में 1 पुराने प्रकरण का निस्तारण किया। धौलपुर तहसीलदार ने 243, बसेडी ने 406, बाडी ने 123 तथा सैंपऊ तहसीलदार ने 122 प्रकरणों का निस्तारण किया। इसके अतिरिक्त बसेडी में सीमाज्ञान के 3 आवेदन प्राप्त हुए।