धौलपुर। अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील क्लब धौलपुर एवं आदि सृष्टि कैंसर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को पैलेस रोड स्थित भार्गव वाटिका में निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन सुबह 9 से शाम 4 बजे तक होगा। ट्रस्ट के ट्रस्टी विमल भार्गव ने बताया कि इस शिविर में कैंसर, हृदय रोग, शरीर होने वाले दर्द व हड्डियों से संबंधित रोगों की जांच कर डाॅ. कर्नल मंजेंद्र सिंह सिंधु वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, डाॅ. मनु बोहरा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, डाॅ. नीलेश जैन वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, डाॅ. आशु जैन वरिष्ठ पेन मेडिसन विशेषज्ञ चिकित्सा एवं परामर्श देंगे। शिविर में विशेष रूप से कैंसर पीड़ित महिलाओं के स्तन कैंसर आदि की जांच मेमोग्राफी मशीन से की जाएगी। इस मशीन एवं परीक्षण टीम की व्यवस्था अरटीमिस हाॅस्पीटल गुड़गांव द्वारा की गई है। शिविर में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, मेमोग्राफी, ब्लड शुगर, बीएमडी, बीएमआई, ईको आदि जांच निशुल्क की जाएगी