धौलपुर। जिला उद्योग केंद्र में 21 मई को एक दिवसीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर का आयोजन होगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक केके मीणा ने बताया कि शिविर में प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम तथा भामाशाह रोजगार सृजन योजना के आवेदन भरवाए जाएंगे। इसमें प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपए तक व विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपए तक का ऋण 15 से 35 प्रतिशत अनुदान के साथ दिया जाता है। भामाशाह योजना में भी सेवा क्षेत्र में 10 लाख रुपए तक व विनिर्माण क्षेत्र में 25 लाख रुपए तक का ऋण 8 प्रतिशत ब्याज अनुदान के साथ दिया जाता है। शिविर में आर्टीजन पहचान पत्र, उद्योग आधार पंजीयन, उद्योग स्थापना के लिए ऋण व भूमि आबंटन के नियम बताकर मौके पर ही आवेदन जमा करवाए जाएंगे।