धौलपुर। ग्रीष्मकालीन आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर 21 मई से 16 जून तक आयोजित होंगे। इस संबंध में शुक्रवार को जिला शिक्षा अधिकारी प्रारंभिक, माध्यमिक, डाईट प्राचार्य, एडीपीसी रमसा, एसएसए ने बैठक कर प्रशिक्षण की तैयारी पर चर्चा की तथा संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। जिले में पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्रीष्मावकाश अवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविर पांचों ब्लाॅक में 4 चरणों में लगेंगे। धौलपुर में आईटीआई मचकुंड रोड धौलपुर, केजीबीबी मरैना, केजीबीबी हांसई, केजीबीबी मोठियापुरा, राजकीय देवनारयण छात्रावास में शिविर संचालित किए जाएंगे। इनमें लेवल प्रथम, प्रबोधक, पैराटीचर, ट्रेनिंग टीचर, कला शिक्षक, विशेष शिक्षक, वरिष्ठ शिक्षा कर्मी, अति. वरिष्ठ शिक्षा कर्मी, महिला पैराटीचार एवं ऐसे शिक्षक जो लेवल द्वितीय, प्रबोधक लेवल द्वितीय हैं, लेकिन लेवल एक के पद के विरुद्ध कार्यरत हैं, संभागी के रूप में भाग लेंगे। यह जानकारी प्रभारी वीरी सिंह एवं हरविंदर सिंह मान सर्व शिक्षा अभियान धौलपुर ने दी।