पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • चंगोरा चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ

चंगोरा चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | वर्तमान में युवाओं पर पढ़ाई के साथ-साथ कॅरिअर संबंधी तनाव रहता है। इसलिए युवाओं को चाहिए कि वे खेल को भी अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, ताकि तनाव से मुक्त हो सकें। यह बात बाल कल्याण समिति के पूर्व अध्यक्ष धनीराम शर्मा ने चंगोरा चैंपियन ट्रॉफी का शुभारंभ करते हुए कही। अध्यक्षता पूर्व कानूनगो शिवनारायण शर्मा ने की। टूर्नामेंट का पहला मैच धौलपुर क्लब व चंगोरा टाइगर्स के बीच हुआ। इससे पूर्व अतिथियों का साफा व माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। सत्येंद्र जादौन, दाऊजी रावत, कृष्णकांत शर्मा, पप्पू, अभय, अमरीश, अवधेश, ओमप्रकाश, संजय, वीरेंद्र आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...