पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिक्षक संगठनों ने किया आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का विरोध

शिक्षक संगठनों ने किया आवासीय प्रशिक्षण शिविरों का विरोध

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. एडीएम को ज्ञापन सौंपते शिक्षक संघ एकीकृत के पदाधिकारी।

गैर आवासीय करने की मांग का ज्ञापन सौंपा

धौलपुर | आगामी दिनों में होने वाले आवासीय शिक्षक प्रशिक्षण शिविरों का विरोध करते हुए विभिन्न शिक्षक संगठनों ने विरोध करना शुरू कर दिया है। इसके तहत शुक्रवार को संगठनों ने रैली निकाली और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। राजस्थान शिक्षक संघ एकीकृत के सदस्यों ने जिला अध्यक्ष रेखा शर्मा व प्रदेश उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर के नेतृत्व में राज्य सरकार से गैर आवासीय करने के लिए मुख्यमंत्री के नाम एडीएम हरफूल सिंह यादव को ज्ञापन सौंपा। जिला महासचिव अब्दुल सगीर खान ने कहा कि इस भीषण गर्मी में आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाना अनुचित है। इस अवसर पर योगेश पांडे महामंत्री महासंघ एकीकृत, प्रदेश सचिव भारत गुर्जर, अंजना शर्मा, गीतेश राणा, मधु पचौरी, नरवीर सिंह परमार, अशोक चौधरी, मुकेश पाठक अध्यक्ष धौलपुर, ध्रुव गुर्जर अध्यक्ष मनिया, रामेश्वर, सुशीला कुमारी, मंगल मीणा मनीष, भागेंद्र, मुकेश मीणा, मनोज मीणा आदि थे।

इसी क्रम में शिक्षक संघ शेखावत ने कलेक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन कर शिक्षा मंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। जिला मंत्री अविनाश अग्रवाल एवं कार्यकारी अध्यक्ष विशालगिरि ने संयुक्त विज्ञप्ति जारी कर वताया कि वरिष्ठ अध्यापकों के प्रशिक्षण संभाग से बाहर दूसरे जिलों में आवासीय कराए जा रहे हैं। इसी प्रकार कक्षा 1 से 5वीं तक की कक्षाओं में अध्यापन कराने वाले शिक्षकों के प्रशिक्षण आवासीय कराए जाने हैं, जबकि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। इससे शिविर में भाग लेने वालों की तबियत भी खराब हो सकती है। वहीं दूसरी ओर आए दिन आंधी और तूफान भी आ रहे हैं। ऐसे में इन शिविरों के आयोजन का कोई औचित्य नहीं है। प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा ने कहा कि यदि समय रहते राज्य सरकार ने आवासीय शिविरों को गृह जिले में गैर आवासीय में परिवर्तन के आदेश जारी नही किए तो आंदोलन तेज किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान मुन्नाबाबू पाठक, रामगोविंद शर्मा, ठाकुरदास शर्मा, हरीओम शर्मा, विशालगिरि, अविनाश अग्रवाल, अरविंद सिंह, श्यामबरन, हरीसिंह राना, सुभाष मिश्रा, नत्थीलाल त्यागी, अशोक शर्मा, रामेश्वर सिंह, सत्यनारायण, बच्चूसिंह, रनविजय यादव आदि मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...