श्री अग्रवाल समाज संस्थान धौलपुर एवं जिला अग्रवाल महिला संगठन के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को कौशल विकास एवं आत्म रक्षा शिविर का शुभारंभ अग्रसेन सेवा सदन स्टेशन रोड पर हुआ। शिविर का शुभारंभ जिला अग्रवाल महासमिति धौलपुर के जिलाध्यक्ष एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गिरीश गर्ग ने फीता काट कर किया। अतिथियों ने महाराजा अग्रसेन की तस्वीर के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित किया। मुख्य अतिथि गर्ग ने कहा कि अग्रवाल समाज सर्वसमाज के हित के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। यह शिविर बच्चों को अपनी प्रतिभा निखारने में सहयोग देगा। जिला महिला संगठन की अध्यक्ष रजनी मोदी ने कहा कि ऐसे शिविरों से बच्चों में आत्मविश्वास की भावना उत्पन्न होती है। पढ़ाई के साथ-साथ अभिरुचि गतिविधियां भी होना जरूरी हैं। महामंत्री रजनी गोयल ने कहा कि बच्चों में सर्वांगीण विकास करने का यह सबसे अच्छा माध्यम है। गर्मी की छुट्टियों का इससे बेहतर कोई उपयोग नहीं हो सकता। राष्ट्रीय मंत्री पीसी मंगल ने धन्यवाद दिया। संयोजक प्रियंका बंसल, सहसंयोजक मधु मंगल ने कहा कि शिविर में सभी समाज के बालक-बालिकाएं एवं महिलाएं भाग ले सकती हैं। शिविर में बालिकाओं एवं महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर के साथ-साथ ब्यूटी पार्लर, मेंहदी, क्राफ्ट, नृत्य, गायन आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। संस्थान अध्यक्ष मुन्नालाल गोयल, उपाध्यक्ष जयंत मोदी, अनिल सिंघल, अखिलेश गोयल, रामदास मोदी, महामंत्री मुकेश गोयल, ने भी विचार रखे। संस्थान के मंत्री उत्तम गोयल, सह मंत्री राजेश गर्ग ने बताया कि संस्थान द्वारा समाज के बालक-बालिकाओं एवं महिलाओं के लिए कंप्यूटर शिविर भी प्रारंभ कर दिया गया है। शिविर में अब तक 50 पंजीयन हो चुके हैं। शिविर 30 जून तक चलेगा। शिविर में भाग लेने के लिए आवेदन अग्रसेन सेवा सदन से प्राप्त किए जा सकते हैं। इस अवसर पर युवा अध्यक्ष कपिल अग्रवाल, उपाध्यक्ष रवि गोयल, बबलू मित्तल, बृजकिशोर अग्रवाल, सरिता सिंघल, आसिफ खान, संजू खान, अनुज दिवाकर, आकाश सागर सहित बच्चे एवं उनके अभिभावक उपस्थित थे।
वहीं एक निजी शिक्षण प्रशिक्षण महाविद्यालय में शुक्रवार को ग्रीष्मकालीन कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें युवा विकास प्रेरक पूनमचंद जैन ने प्रतिभागियों को कॅरिअर संबंधी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राज्य व केंद्र सरकार कौशल विकास के लिए कई प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। इन कार्यक्रम में प्रशिक्षण लेने के बाद युवाओं को स्वरोजगार के लिए स्किल इंडिया व अन्य योजनाओं में अनुदान के साथ ऋण दिया जाता है।
अग्रवाल समाज संस्थान एवं जिला अग्रवाल महिला संगठन के तत्वावधान में कौशल विकास एवं आत्म रक्षा शिविर शुरू
ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण शिविर के शुभारंभ पर मौजूद बच्चे।