पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक हुई

तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी बैठक हुई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला प्राधिकरण के अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रप्रकाश श्रीमाली ने न्यायिक अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने बैठक में तृतीय राष्ट्रीय लोक अदालत के आयोजन की तैयारियों पर चर्चा करते हुए दिशा निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि लोक अदालत में जो भी प्रकरण चिह्नित किए जाएं, उन सभी में रालसा के निर्देशानुसार प्री-काउंसलिंग की जाए। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारियों ने अधिक से अधिक प्रकरणों के निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया। बैठक में न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय देवेंद्र दीक्षित, एमएसिटी जज राम सुरेश प्रसाद, विशिष्ट न्यायाधीश, एससी-एसटी मुकेश त्यागी, अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सलीम बदर, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट शक्तिसिंह, एसीजेएम धौलपुर महावीर महावर, एमजेएम अंकिता सिंघल, जेएम नं.1 श्रवण कुमार मीणा, जेएम नं. 2 प्रीति सिंह, जेएम नं. 3 चित्रांशी सिंह उपस्थित रहे। पूर्णकालिक सचिव मोहित द्विवेदी सभी का धन्यवाद ज्ञापित किया। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कनिष्ठ लिपिक सुरेंद्रसिंह ने दी।

खबरें और भी हैं...