धौलपुर | निकटवर्ती गांव जाटौली में दो दिन से बिजली की गंभीर समस्या बनी हुई है। इसके चलते ग्रामीणों का गर्मी से हाल बेहाल है। ग्रामीणों ने बताया कि बिजली नहीं आने के कारण तीन दिन से पानी की सप्लाई भी नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि जाटौली फीडर पर कार्यरत जेईएन प्रेमराज मीणा फोन नहीं उठाते। यदि उठा भी लिया तो संतोषजनक जवाब नहीं देते। प्रदर्शन के दौरान अभय राना, सुधीर शर्मा, भरत प्रजापति, वेदप्रकाश, राकेश शर्मा, पप्पू लोधा, श्रीकांत शर्मा, अभिषेक, आकाश, गगन, पंकज, अजय, अंकित, अशोक, रामनरेश, राजवीर, अशोक बघेल आदि उपस्थित थे।