धौलपुर | ग्वालियर से पहले बिरला नगर पुल के पास सुबह करीब 11 बजे एपी एक्सप्रेस की तीन बोगियों में आग लग गई। इसके बाद आगरा से ग्वालियर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनों को रोक दिया गया। सूचना मिलने पर धौलपुर स्टेशन अधीक्षक जेपी मीणा ने भी इंटरसिटी को प्लेटफार्म पर ही खड़ा करवा लिया।
सबसे ज्यादा परेशानी जनरल और स्लीपर कोच में यात्रा करने वाले यात्रियों को हुई। स्टेशन अधीक्षक जेपी मीणा ने बताया कि सुबह 12 बजे इंटरसिटी को प्लेटफार्म नंबर दो पर ही रोक लिया गया। इसके बाद उसे दोपहर तीन बजे ग्वालियर के लिए रवाना किया गया। वहीं संबलपुर एक्सप्रेस का धौलपुर ठहराव नहीं था, लेकिन ट्रैक पर घटना होने से इस ट्रेन को भी रोका और शाम 6 बजे रवाना किया। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रैक बाधित होने से ग्वालियर की ओर जाने वाली सभी ट्रेनें लेट हुई हैं।