पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पढ़ाई के बहाने कमरा लेते फिर वारदात करते थे, चोरी की ट्रॉली बेचते 2 गिरफ्तार

पढ़ाई के बहाने कमरा लेते फिर वारदात करते थे, चोरी की ट्रॉली बेचते 2 गिरफ्तार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| छात्र बनकर पढ़ाई के बहाने कमरा किराये पर लेकर शहर में बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को निहालगंज थाना पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार किया।

दोनों बदमाश चोरी की गई ट्रॉली को ओंडेला रोड में लाए थे। निहालगंज थाना प्रभारी अबजीत कुमार ने बताया कि सीओ सिटी सतीश यादव के निर्देशन में टीम गठित की। पता चला कि सक्रिय गिरोह के सदस्य पढ़ाई के बहाने शहर में कमरा लेकर रहते हैं और छात्र के रूप में ही वाहनों की चोरियां करते हैं। वे चोरी करने के बाद कॉलोनी में अपने ही कमरे में रखते थे। पुलिस ने बताया कि सक्रिय गिरोह की निगरानी के दौरान सोमवार को चोरी की हुई ट्रॉली को लेकर दोनों बदमाश ओंडेला रोड पहुंचे। इस टीम ने मौके पर जाकर ट्रॉली को जब्त किया और बदमाश जोगेंद्र उर्फ जोगी पुत्र हाकिम सिंह गुर्जर निवासी नीम बसई हाल किराएदार भीमसेन का मकान गौशाला व रविंद्र गुर्जर पुत्र दीवान सिंह निवासी गोठियापुरा मजरा नगर थाना बसईडांग हाल निवासी किराएदार देवेंद्र गुर्जर चपरौली का मकान मोहन कॉलोनी को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। चोरी की कई वारदातें खुलने की संभावना है। पुलिस टीम में थाना प्रभारी के साथ अतर सिंह, जयदेव, ओमवीर सिंह, सतीश, जीतेंद्र, नीरज, जीतेंद्र, शिवकुमार, विनोद, मिन्तीराम आदि शामिल थे।

खबरें और भी हैं...