धौलपुर| आईआईटी गुवाहटी द्वारा लाॅजिक एनालिटिकल स्किल्स पर आधारित टेक्नोथलॉन परीक्षा का आयोजन धौलपुर में 15 जुलाई को होगा। इस परीक्षा में दो कैटेगरी तय की गई हैं। जिसमें जूनियर कैटेगरी में कक्षा 9वीं व 10वीं के तथा सीनियर कैटेगरी में 11वीं तथा 12वीं के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
दूसरे चरण में विजयी रहने वाले छात्र-छात्राओं को नासा और इसरो जाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू.टेक्नीस.टेक्नोथलॉन.ओआरजी पर कर सकते हैं। इस प्रतियोगिता से संबंधित अधिक जानकारी के लिए टेक्नोथलॉन एप डाउनलोड कर प्राप्त की जा सकती है।