पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहर के दो बड़े स्कूलों में लगाए दो दो प्रधानाचार्य

शहर के दो बड़े स्कूलों में लगाए दो-दो प्रधानाचार्य

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| गत दिवस शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा प्रदेश के 1401 प्रधानाचार्यों की जारी तबादला सूची के बाद सामने आई। इस तबादला सूची के अनुसान शहर में स्थित महाराणा स्कूल में प्रधानाचार्य के पद पर मणिकांत दुबे कार्यरत हैं। वहीं तबादला सूची के अनुसार इस स्कूल में इसी पद पर राउमावि महरोली से रमाकांत शर्मा का तबादला कर महाराणा स्कूल में पदस्थापित किया गया है। राउमावि रूपसपुरा से अर्चना मिश्रा को राजकीय बालिका विद्यालय में लगाया गया है जबकि यहां पर पहले से ही इस पद पर सुषमा शर्मा कार्यरत हैं। महाराणा स्कूल के प्रधानाचार्य मणिकांत दुबे और राजकीय बालिका विद्यालय की प्रधानाचार्य सुषमा शर्मा का नाम इस तबादला सूची में है ही नहीं। यही नहीं बसईनवाब के प्रिंसीपल को हटाए बिना ही रमगढ़ा प्रिंसीपल गजेंद्र चौहान का भी बसईनवाब में तबादला कर दिया गया है। इस सूची में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरौंधा में कार्यरत बीरीसिंह को अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी के पद पर डीईओ प्रारंभिक कार्यालय में लगाया गया है। बताते हैं कि इस कार्यालय में यह पद ही सृजित नहीं हुआ है, तो बीरीसिंह को कैसे लगाया।

खबरें और भी हैं...