धौलपुर| जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष एवं जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रप्रकाश श्रीमाली एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव मोहित द्विवेदी के निर्देशानुसार सोमवार को आंगई के अटल सेवा केंद्र पर ग्रामीणों को कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
पीएलवी नीलकमल ने बाल विवाह के दुष्परिणाम, पीडित प्रतिकर स्कीम, लोक अदालत एवं स्थाई लोकअदालत के लाभ, न्याय आपके द्वार अभियान की उपयोगिता आिद की जानकारी दी। विपुल शर्मा ने पाॅलीथिन से जीव-जंतुओं सहित पर्यावरण को होने वाले नुकसान तथा स्वच्छता संबंधी उपायों के लिए प्रेरित किया ।