डीयू में ओपन डेज शुरू, 29 तक पूछे दाखिले के सवाल
धौलपुर| डीयू में सोमवार ओपन से डेज शुरू हो गया है। यह 29 मई तक दो चरणों में चलेगा। डीयू में स्टूडेंट्स एडमिशन से संबंधित समस्याओं से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं। डीयू प्रशासन और एडमिशन कमेटी के सदस्य ओपन डेज में स्टूडेंट्स को यह बताएंगे कि ऑनलाइन फॉर्म भरते वक्त उन्हें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। उधर, पीजी के विभिन्न कोर्सेज में एडमिशन में दो दिनों में 26 हजार स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन कराया है।