गर्मी के तेवर तेज, पारा 42 के पार पहुंचा
धौलपुर| गर्मी इन दिनों परवान पर है। सूर्य निकलने के साथ ही गर्मी पड़ना शुरू हो जाती है। दिन भर गर्म हवा और लू के चलते लोग बेहाल है। जरूरी काम होने पर ही लोग घरों से बाहर निकल रहे हैं। दोपहर को खरीदारों से अटे रहने वाले बाजार और वाहनों की रेलमपेल वाली सड़कें सुनसान नजर आती हैं। सोमवार को शहर का तापमान 42 डिग्री को पार कर गया। ऐसे में बसों और ट्रेनों में भी यात्रियों की संख्या में गिरावट आई।