धौलपुर| आईआईटी में दाखिले के लिए रविवार को आयोजित जेईई एडवांस परीक्षा में 1.66 लाख स्टूडेंट्स शामिल हुए। जेईई मेंस के बाद इस परीक्षा के लिए 2.31 लाख स्टूडेंट्स चुने गए थे। कंप्यूटर बेस्ड जेईई एडवांस परीक्षा में 11वीं और 12वीं के सवालों को बराबर वेटेज दी गई थी। स्टूडेंट्स के मुताबिक, पेपर-1 की तुलना में पेपर-2 के सवाल ज्यादा कठिन थे। इसका रिजल्ट 10 जून को आएगा। इस परीक्षा के तीन सेक्शन में से दो में निगेटिव मार्किंग थी।