अग्रवाल महिला मंडल एवं अपना घर महिला इकाई द्वारा आयोजित वीरांगना शिविर तथा शपथ ग्रहण समारोह 20 मई को श्री अग्रसेन विद्यापीठ धौलपुर रोड पर संपन्न हुआ। समारोह की अतिथि कुसुमलता अग्रवाल, अपना घर भरतपुर की अध्यक्ष कल्पना गर्ग, राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष अग्रवाल महिला सम्मेलन दिल्ली, डॉ.चित्रा बंसल धौलपुर मंगल राष्ट्रीय सचिव और अध्यक्षता सुनील गर्ग संयोजक सचिव अपना घर भरतपुर ने की। सात दिवसीय वीरांगना शिविर के समापन पर छात्राओं ने 6 दिन किए गए अभ्यास का जीवंत प्रदर्शन किया। छात्राओं ने पीटी, डम्बल, लेजियम, पिरामिड बनाना, पुल बनाना, लाठी चलाना, कमर से रिंग घुमाना, तलवार चलाना, बंदूक से अचूक निशाना लगाना, आग के गोले में से कूदने जैसे खतरनाक कारनामे उपस्थित अतिथियों के सामने दिखाए तो सभी अचंभित रह गए। इस अवसर पर 7 दिन नि:शुल्क योग एवं प्राणायाम सिखाने वाली शिक्षिका सीमा योगेंद्र सिंह परमार का भी सम्मान किया गया। अग्रवाल महिला मंडल की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण हुआ। जिसमें अध्यक्ष लता मंगल उपाध्यक्ष, सुमन बंसल महामंत्री, कुसुम मित्तल मंत्री, मालती मित्तल कोषाध्यक्ष, प्रिंसी कर सूचना मंत्री, उमा गोयल एवं सुमन मंगल निरीक्षक, आशा बंसल के साथ 15 कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ली। इसी प्रकार अपना घर महिला इकाई का भी शपथ ग्रहण कार्यक्रम हुआ। जिसमें अध्यक्ष उषा मित्तल उपाध्यक्ष मालती मित्तल, पार्षद महासचिव प्रिंसी गर्ग, सचिव कुसुम मित्तल, कोषाध्यक्ष विमला गर्ग, सूचना मंत्री रमा गोयल अौर सदस्यों ने शपथ ली। बच्चों के लिए वीरांगना शिविर लगाया, ऐसे शिविर नियमित रूप से लगाने की बात कही। मुन्नालाल मंगल, गोविंद मीणा, कमलेश गर्ग ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। समारोह में ओम प्रकाश गोयल, भगवान दास गर्ग, सुभाष चंद्र बंसल, उत्तम चंद गोयल, रजनी गोयल, प्रीति मंगल, रामनिवास गर्ग, हरिओम बंसल, श्रीनिवास मित्तल, मोहर सिंह मीणा, नरेंद्र मंगल सहित अभिभावक मौजूद थे।
बाड़ी. शपथ गृहण करती महिलाऐं