पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : पहाड़िया

पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता दें : पहाड़िया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों की सोमवार को कलेक्ट्रेट में बैठक ली। उन्होंने कहा कि बैठक में संबंधित अधिकारी अपनी पूर्ण तैयारी के साथ आएं। उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में विशेष रूप से पेयजल एवं विद्युत विभाग अधिकारी टीम भावना से कार्य कर लोगों को समय पर पीने का पानी और बिजली उपलब्ध कराएं। उन्होंने ये भी हिदायत दी कि पेयजल आपूर्ति को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जलदाय विभाग के अधिकारी काम करें।

इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने भामाशाह स्वास्थ्य बीमा योजना में निरस्त प्रकरणों की संख्या में कमी लाने के लिए सभी संबद्ध अस्पतालों के स्तर पर साप्ताहिक समीक्षा करने के निर्देश दिए। भामाशाह मार्गदर्शकों के कार्य की बेहतर समीक्षा करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने चंबल गार्डन को हराभरा करने, मचकुंड की सफाई अभियान में तेजी लाने, गंदगी फैलाने वाले निजी अस्पतालों और विवाह स्थलों के विरुद्ध कार्रवाई करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

खबरें और भी हैं...