धौलपुर। सोमवार को धौलपुर में खेड़ा, बाड़ी में लखेपुरा, बसेड़ी में सलेमपुर, राजाखेड़ा में चीलपुरा में राजस्व लोक अदालत शिविर लगे। इससे पूर्व शुक्रवार को धौलपुर में नैनोखर, बसेड़ी में मूडिक और राजाखेड़ा में बाजना में लगे राजस्व लोक अदालत शिविरों में 818 राजस्व प्रकरणों का निस्तारण किया गया। इनमें से उपखंड अधिकारी, सहायक कलेक्टर ने 97 तथा तहसीलदारों ने 721 प्रकरणों का निस्तारण किया। कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने बताया कि सहायक कलक्टर ने नैनोखर में 1 पुराने प्रकरण सहित 20 प्रकरणों का निस्तारण किया। धौलपुर एसडीएम ने नैनोखर में 1 पुराने प्रकरण सहित 2 प्रकरण, बसेड़ी एसडीएम ने मूडिक में 1 पुराने प्रकरण सहित 3 प्रकरण, राजाखेड़ा एसडीएम ने बाजना में 15 पुराने प्रकरण सहित 72 प्रकरणों, धौलपुर तहसीलदार ने नैनोखर में 284, बसेड़ी तहसीलदार ने मूडिक में 259, राजाखेड़ा तहसीलदार ने बाजना में 178 प्रकरणों का निस्तारण किया।