पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभिन्न संगठनों की संयुक्त रैली कल जयपुर में

विभिन्न संगठनों की संयुक्त रैली कल जयपुर में

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। केंद्र एवं राज्य सरकारों की कर्मचारी विरोधी नीतियों को लेकर ट्रेड यूनियनों, कर्मचारी संगठनों, बैंक, बीमा आदि संगठनों के राष्ट्रीय आह्वान पर देश के राज्यों की राजधानियों में संयुक्त रैली एवं विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। इसके तहत 23 मई को जयपुर में रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। राजस्थान शिक्षक संघ शेखावत के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष यादवेंद्र शर्मा ने बताया कि नई पेंशन योजना समाप्त कर पुरानी योजना लागू करने, निजीकरण, ठेका प्रथा , पीपीपी मॉडल बंद करने, सातवें वेतनमान की विसंगतियां दूर करने सहित 26 सूत्री मांग पत्र को लेकर ट्रेड यूनियन, कर्मचारी संगठनों, बैक, बीमा आदि संगठनों की ओर से संयुक्त रैली एवं विरोध प्रदर्शन होगा।

खबरें और भी हैं...