धौलपुर। अंतरराष्ट्रीय इनरव्हील क्लब धौलपुर एवं आदि सृष्टि कैंसर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में 272 मरीजो ने चिकित्सकीय परामर्श लेकर जांच करवाई। शिविर का शुभारंभ जिला अस्पताल के पीएमओ डॉ. जनार्दनसिंह परमार, ट्रस्ट के ट्रस्टी, रोटरी इंटरनेशनल क्लब के प्रांतीय चेयरमैन व समाजसेवी विमल भार्गव ने दीप प्रज्वलन कर किया। संचालन अनिल मिश्रा ने किया। शिविर में आरटीमिस हाॅस्पीटल गुडगांव के डाॅ. कृष्णा सेनी, डाॅ. प्रमोद हटवाल, डाॅ. दीपिका एवं सुशांत माथुर सहित उनकी टीम ने सेवाएं दीं। शिविर में सभी 272 मरीजों का ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर की जांच निशुल्क कर आवश्यकतानुसार ईसीजी और बीएमडी सहित कैंसर रोग की जांच शिविर स्थल पर आधुनिक मशीनों द्वारा की गई।