धौलपुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष व जिला एवं सेशन न्यायाधीश चंद्रप्रकाश श्रीमाली के मार्गदर्शन में सोमवार को वृद्धाश्रम में विधिक साक्षरता शिविर व योग शिविर का आयोजन पूर्णकालिक सचिव मोहित द्विवेदी की अध्यक्षता में हुआ। शिविर में योगगुरु व सेवानिवृत्त शिक्षक नेमीचंद अग्रवाल, नरेंद्र सक्सेना व कुसमाकर गर्ग पैनल अधिवक्ता, पीएलवी इंद्रेश शर्मा व नवीन सहित वृद्धाश्रम में रहने वाले वृद्धजनों ने भाग लिया। इस मौके पर वृद्धजनों को योगाभ्यास कराते हुए उन्हें योग से निराेग रहने के तरीके बताए गए। वहीं द्विवेदी ने वृद्धजनों से जुड़े विधिक प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अग्रवाल ने योग के महत्व व उसकी जानकारी दी तथा स्वयं योग कर व उपस्थितजनों को योग सिखाया। इस अवसर पर विभिन्न प्रकार की प्रचार सामग्री का वितरण किया गया।