पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एक दर्जन से अधिक घरों को 3 दिन से नहीं मिला पानी

एक दर्जन से अधिक घरों को 3 दिन से नहीं मिला पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पाइप लाइन को ठीक करता कर्मी।

धौलपुर। एवीएम स्कूल वाली गली में सीवरेज खुदाई के दौरान जेसीबी ने जलदाय विभाग की पाइप लाइन को तोड़ दिया। सोमवार को इलाके के लोगों ने खुदाई कार्य कर रहे कर्मियों का विरोध जताते हुए कार्य को रुकवा दिया। इलाके की महिलाओं ने आरोप लगाया कि खुदाई के दौरान जेसीबी ने पाइप लाइन तोड़ दी। इससे उनके घरों में तीन दिन से पानी की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। महिलाओं ने कहा कि अब हालत यह हो गई है कि घरों में बर्तन तक धोने का पानी नहीं बचा है। विरोध के बाद मौके पर पहुंचे ठेकेदार ने टैंकर से घरों में पानी देने की बात कही। साथ ही थोड़ी देर में पेयजल आपूर्ति भी घरों तक पहुंचने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोग माने। वार्ड-19 के शैलेंद्र, संतोष, अमरीष, मुनेश, रविंद्र, मीरा सहित कई लोगों ने जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता को लिखित शिकायत दी कि कॉलोनी में नल के करीब 10 कनेक्शन हैं। लेकिन कॉलोनी में कोई भी पाइप लाइन नहीं डाली गई है। पाइप लाइन राजेश शर्मा के मकान तक है। जहां से सभी घरों के कनेक्शन हैं। सीवरेज कार्य के दौरान जेसीबी ने पाइप लाइन तोड़ दी। इससे घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। गर्मी के मौसम में पानी न आने से लोगों के दैनिक कार्यों में रूकावट आ रही है।

महिलाएं बोली: गर्मी के मौसम में पानी न मिलने से सभी दैनिक कार्य रूके

3 दिन पूर्व जेसीबी ने पानी की पाइप लाइन तोड़ दी है। इससे घरों में पेयजल आपूर्ति नहीं हुई। सीवरेज कार्य के कारण गली को भी ब्लाक कर दिया है। इससे आसपास से पानी लाने में भी परेशानी आती है। स्थिति यह है कि घर में बर्तन धोने का भी पानी नहीं है। ओमवती शर्मा

गर्मी के मौसम में पानी न मिलने से काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। काम पर जाने वाले सभी लोग दो दिन से बिना नहाए ही जा रहे हैं। कर्मी पाइप लाइन को जोड़ते हैं तो वह फिर टूट जाती है। इससे घरों में पानी नहीं मिल पा रहा है। बबिता सिंह

राजेश शर्मा के मकान तक जलदाय विभाग की लाइन है। इससे आगे रहने वाले सभी लोगों ने यहीं से कनेक्शन लिया है। यहां पर जेसीबी ने सभी कनेक्शन तोड़ दिए हैं। इससे सभी घरों में पेयजल किल्लत की समस्या आ गई। शैलेंद्र लवानिया

खबरें और भी हैं...