ईवीएम-3 से होंगे विधानसभा चुनाव, 4600 मशीनें आईं
धौलपुर| प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव इलेक्ट्रिक वोटिंग मशीन की नई मशीनों से होंगे। इसके लिए राज्य निर्वाचन आयोग ने ईवीएम-एम-3 मशीनें भेजी हैं, जो लेटेस्ट वर्जन हैं। आयोग ने जिले के लिए 4600 मशीनें भेजी हैं। इनमें 215 बाक्स कंट्रोल यूनिट के तथा 258 बैलेट यूनिट के आए हैं।