तांबरम के लिए हमसफर शुरू, हर सोमवार जाएगी
धौलपुर| जोधपुर-जयपुर और जयपुर-चेन्नई की कनेक्टिविटी को बढ़ाने वाली हमसफर एक्सप्रेस ट्रेन सोमवार से शुरू हो गई है। चेन्नई के लिए जयपुर से शुरू हो रही यह पांचवीं साप्ताहिक ट्रेन पूरी तरह एसी है। अभी जयपुर से चेन्नई के लिए रविवार, मंगलवार, गुरुवार और शुक्रवार को ट्रेन चल रही हैं। अब सोमवार को भी ट्रेन उपलब्ध होगी। इसमें किराया भी बढ़ाया गया है।