पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • एसडीएम के निर्देश के बाद भी राशन नहीं मिला तो ऑफिस में बुलाकर तुलवाया गेहूं, घर तक भिजवाया

एसडीएम के निर्देश के बाद भी राशन नहीं मिला तो ऑफिस में बुलाकर तुलवाया गेहूं, घर तक भिजवाया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर| गौशाला निवासी 75 वर्षीय बुजुर्ग को एसडीएम ओपी सहारण के निर्देश के बाद भी एक राशन डीलर ने गेहूं का वितरण नहीं किया। करीब चार महीने से गेहूं नहीं मिलने से बुजुर्ग एसडीएम आफिस के रोजाना चक्कर लगा रहा था। बुजुर्ग ने एसडीएम को फिर बताया कि निर्देश के बाद भी डीलर ने गेहूं नहीं दिया तो एसडीएम ने डीलर को गेहूं के साथ ऑफिस बुलाया और वहीं पर राशन को तुलवाकर बुजुर्ग के घर तक भिजवाया। इसके बाद डीलर चंद्रमोहन राना की राशन दुकान दूसरे डीलर सुखवीर से अटैच हो गई। डीलर सुखवीर ने जनवरी और फरवरी का गेहूं नहीं दिया। इसके बाद मार्च का दिया और फिर अप्रैल-मई में भी राशन का वितरण नहीं किया। इसको लेकर एसडीएम ओपी सहारण से शिकायत की। इस पर एसडीएम ने डीलर को गेहूं का वितरण करने का निर्देश दिया था।

3 बेटे और बेटी की हो चुकी मृत्यु, प|ी दिव्यांग, पेंशन और सरकारी राशन पर आजीविका निर्भर

70 वर्षीय बुजुर्ग महेंद्र को करीब चार महीने का गेहूं नहीं मिला है, महेंद्र ने बताया कि जनवरी-फरवरी और अप्रैल-मई का गेहूं का वितरण नहीं हुआ। एसडीएम के निर्देश पर उसे अप्रैल और मई का गेहूं दिया गया। महेंद्र ने बताया कि उसके 3 बेटे और बेटी की मृत्यु हो चुकी है। वहीं उसकी प|ी दिव्यांग हैं। ऐसे में पेंशन और सरकारी राशन ही उसकी आजीविका है।

खबरें और भी हैं...