पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बड़ अमावस्या पर सुख समृद्धि के लिए किया दीपदान

बड़ अमावस्या पर सुख समृद्धि के लिए किया दीपदान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार का दिन धार्मिक दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। महिलाओं ने जहां वट वृक्ष की विशेष पूजा करके उसकी परिक्रमा की। वहीं शनि जयंती होने के कारण श्रृद्धालुओं ने मंदिर जाकर विशेष पूजा की। बड़ अमावस्या के अवसर पर मंगलवार को सुबह तीर्थराज मचकुंड की परिक्रमा लगाने के लिए जिले भर सहित आसपास के शहरों के लोगों ने पहुंचे। अल सुबह श्रद्धालुओं ने मचकुंड में स्थित मंदिरों व मचकुंड महाराज के मंदिर में पूजन अर्चन कर परिक्रमा प्रारंभ की। श्रद्धालुओं के लिए धर्मप्रेमियों की अोर से जगह जगह खीर, पुआ, बड़ई व सब्जी के भंडारे लगाए गए, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भंडारों की प्रसादी जगह जगह चखी। नर्सरी शनि मंदिर में पुजारी सुशील चौबे के सानिध्य में विशेष पूजा अर्चना का आयोजन हुआ। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह शनिदेव का तेलाभिषेक के लिए पहुंचे। शाम को दीपदान व महाआरती का आयोजन हुआ। इसके बाद महाप्रसादी में भक्तों ने प्रसादी पाई। इसी दिन महिलाओं ने वट पर विशेष पकवानों का भोग लगाया और आरती की। उन्होंने पीपल एवं बरगद के वृक्षों पर धागा लपेटकर सुख समृद्धि का वरदान मांगा। महिलाओं ने बताया कि बड़ अमावस्या पर शिव पूजन से मन की मुराद पूरी होती है। घर परिवार में सुख समृद्धि आती है। कई घरों में बड़ की डाल लाकर पूजा अर्चना कर कथा सुनी गई। मचकुंड पर अल सुबह से ही श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने श्री लाडली जगमोहन मंदिर, रानी गुरु मंदिर, जगन्नाथ मंदिर आदि देवालयों में स्नान के बाद पूजा अर्चना कर भगवान के दर्शन कर दान पुण्य कर धर्म लाभ कमाया। मचकुंड परिक्रमा के बाद लोगों ने अपने पितरों को नमन कर पूजन, पाठ कर तर्पण किया। पूजन अर्चन के अलावा श्रद्धालुओं ने भोले बाबा का जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर पितरों से आशीर्वाद की कामना की।

धर्म-कर्म

मचकुंड की लगाई परिक्रमा, दान पुण्य कर कमाया धर्मलाभ, शनि मंदिरों पर हुआ तेल अभिषेक कार्यक्रम

परिक्रमा मार्ग में भंडारे में प्रसादी लेते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...