पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मचकुंड में भी मिला वृंदावन जैसा जैसी कृष्ण भक्ति का अहसास: अग्रवाल

मचकुंड में भी मिला वृंदावन जैसा जैसी कृष्ण भक्ति का अहसास: अग्रवाल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तीर्थराज मचकुंड के बारे में सुना तो काफी था, लेकिन यह इतना सुंदर होगा, यह अब आने पर ही पता चला। तीर्थराज मचकुंड नगरी का भ्रमण कर ऐसा लगा जैसे वृंदावन में श्रीकृष्ण का अहसास होता है। यह कहना है भजन सम्राट विनोद अग्रवाल का। दैनिक भास्कर के सहयोग से चंबल प्रेस क्लब और श्रीसांई बाबा कल्याण समिति की ओर से सोमवार को आयोजित विशाल संध्या के बाद भजन सम्राट को वापस लौटना था। लेकिन भजन सम्राट को तीर्थराज मचकुंड नगरी इतनी अच्छी लगी कि उन्होंने रात को वापस जाने का प्लान कैंसिल किया और दूसरे दिन मंगलवार को मचकुंड नगरी का भ्रमण किया। भजन सम्राट ने कहा कि श्रीकृष्ण की तीर्थराज मचकुंड नगरी में श्रीकृष्ण के भक्त भी काफी संख्या में है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो वे एक बार फिर धौलपुर में श्रीकृष्ण की तीर्थराज मचकुंड नगरी में भजन संध्या जरूर करेंगे। आयोजन समिति के सुमेंद्र तिवारी, जितेंद्र राजौरिया ने भजन सम्राट विनोद अग्रवाल को मचकुंड नगरी का भ्रमण करवाया, साथ ही पूरे इतिहास की जानकारी भी दी। गायक विनोद अग्रवाल ने पवित्र सरोवर मचकुण्ड पहुंचकर सरोवर और सभी मंदिरों के दर्शन भी किए। इस अवसर पर चंबल प्रेस क्लब के अध्यक्ष जितेंद्र सिंह राजौरिया, सेठ निनुआराम चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारी रामकुमार गर्ग, श्री साईं बाबा कल्याण समिति के संयुक्त सचिव संजीव श्रीवास्तव, भजन संध्या आयोजन समिति के पदाधिकारी नरेंद्र तोमर, चंद्र मोहन त्रिवेदी, राहुल राणा, मुकेश राणा, संजय अग्रोहा, सुबोध जैन, मुनेंद्र तिवारी, बच्चू तिवारी, फिरोज खान, अमजद खान, श्री कृष्ण दीवाने ग्रुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश कंवर, सचिव लव शर्मा आदि उपस्थित थे।

मचकुंड में भ्रमण के दौरान भजन सम्राट।

अद्भुत: हार्ट अटैक के बावजूद 6 दिन तक गाया, डॉक्टरों को भी हुआ अचरज

दैनिक भास्कर से बात करते हुए बताया कि दिसंबर की सर्दी में मथुरा के निधिवन में उनका कार्यक्रम था। समापन के बाद रात को लगभग 12 बजे जब वे लौट रहे थे तो उन्हें गले में कुछ दर्द महसूस हुआ। दूसरे दिन ही दिल्ली में कार्यक्रम था। इस तरह लगातार अलग-अलग शहरों में 6 दिन तक कार्यक्रम के बाद वे जब अपने घर मुंबई पहुंचे तो उनकी हालत यह हो गई कि चार कदम भी चलना मुश्किल हो गया और वे गिर पड़े। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका पूरा चैकअप किया तो परिणाम ऐसा था कि डॉक्टर भी आश्चर्यचकित हो गए। डॉक्टरों ने बताया कि शायद यह पहला शख्स है जो हार्ट अटैक आने के बाद भी लगातार गाए जा रहा है। यही नहीं डॉक्टरों ने तो यह भी बताया उनकी 90 प्रतिशत नसें ब्लॉक हो चुकी हैं। वहीं शायद यह भगवान का ही चमत्कार है कि दिल तक खून और ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए कुदरती रूप से दो नई नसें भी बन चुकी है। अब तक वे 19 देशों में कार्यक्रम प्रस्तुत कर चुके हैं।

रात 11.30 बजे राधे नाम के जाप के साथ खत्म हुई भजन संध्या: राष्ट्रीय अभियान स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छ धौलपुर स्वस्थ धौलपुर की जन जागृति के लिए आयोजित किए गए भजन संध्या एक शाम सांवरे के नाम में रात करीब 11 बजे तक श्रोताओं का आने का सिलसिला जारी रहा।

लेजर लाइट से जगमगाता पेड़।

खबरें और भी हैं...