यात्रियों की सुरक्षा को आरपीएफ चौकस स्टेशन पर चला सघन तलाशी अभियान
आरपीएफ पुलिस अपने रेलवे की यात्रियों की सुरक्षा के लिए कितनी गंभीर व सचेत है यह धौलपुर स्टॉफ के कुशल नेतृत्व में देखा जा सकता है। यात्रियों की सुरक्षा व सुविधा के तहत आरपीएफ पुलिस अपने काम को अंजाम दे रही है। आगरा में एक पंजाब निवासी फौजी सोहन लाल का ट्रेन से उतरते वक्त बैग भूल गया। जिसकी सूचना आगरा मंडल के स्टाॅफ ने धौलपुर जीअरपी पुलिस काे दी। जिस पर आरपीएफ प्रभारी िवनोद कुशवाह ने बैग में मिले मोबाइल नंबर से फौजी युवक को सामान की सुपर्दगी के लिए धौलपुर बुलाकर बैग लौटाया। फौजी सोहन सिंह पुत्र कश्मीर सिंह निवासी पंजाब ने धौलपुर में आकर बैग प्राप्त किया। सोहन सिंह ने बताया कि बैग में तीन हजार रुपए, मोबाइल व काफी जरुरत का सामान व कागजात थे, जिन्हें पाकर वह खुश होकर ट्रेन पकड़कर अपने गंतव्य के लिए रवाना हुआ।
धौलपुर. फौजी सोहन सिंह को बैग लौटाते आरपीएफ पुलिस के जवान
चलती ट्रेन में चढ़ने समय पैर फिसला, वृद्धा की मौत
धौलपुर. स्टेशन पर एक बुजुर्ग करीब 80 वर्ष की महिला ने चलती ट्रेन में स्टेशन पर रुकने से पहले चढ़ने की कोशिश की, जिसे ट्रेन ने बुरी तरह पटक दिया। मौके पर तुरंत अपने केबिन में से निकलकर आरपीएफ प्रभारी विनोद कुशवाह भाग कर गए और बुजुर्ग महिला को ट्रेन के पास ट्रेक से उठाया। महिला गाडी के रुकने से पहले ही चलती गाडी मेें चढने का प्रयास कर रही थी। जैसे ही चलती ट्रेन में चढने का प्रयास किया तो झटककर बुजुर्ग महिला गिर गई, जो ट्रेन के नीचे भी आ सकती थी। वहीं, मंगलवार दोपहर ट्रेन में सीट को फाडने की शिकायत पर आरपीएफ पुलिस ने एक दिव्यांग युवक को पकड़ा और आरपीएफ स्टॉफ नले आगे से सावचेत करते हुए कहा कि रेल सभी की संपत्ति है, इसे नुकसान कर अपना व देश का नुकसान न करें।