पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पूर्व उपराष्ट्रपति बाबोसा को दी श्रद्धांजलि

पूर्व उपराष्ट्रपति बाबोसा को दी श्रद्धांजलि

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद की ओर से पूर्व उपराष्ट्रपति एवं राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री भैरों सिंह शेखावत की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर राष्ट्रीय मानवाधिकार परिषद के जिला अध्यक्ष संजय कंसाना ने बताया कि शेखावत किसान, दलित व गरीब वर्ग की सेवा के लिए जीवनपर्यन्त संघर्षरत रहे और राजस्थान के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। राष्ट्रहित में अपना सम्पूर्ण जीवन समर्पित करने वाले बाबोसा के आदर्श व सिद्धान्त हम सब के लिए प्रेरणादायी बने हुए हैं और बने रहेंगे। उनके द्वारा बताए गए रास्ते पर चलकर समाज सेवा करने की बात पर सभी ने जोर दिया। इस मौके पर मंडलेश्वर सिंह गुर्जर, विशाल सिंह लंगोटपुरा, मनोज चौधरी, रामविलास, देवेंद्र मेरठिया, वीरेंद्र मावई, अरुण, ओमवीर, दीपू, रघुवीर कंसाना उपस्थित रहे।

खबरें और भी हैं...