पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • फ्लिपकार्ट सौदे से मुनाफा अमरीका में, रोजगार चीन को

फ्लिपकार्ट सौदे से मुनाफा अमरीका में, रोजगार चीन को

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत धौलपुर ने वालमॉर्ट द्वारा फ्लिपकार्ट को खरीदने के विरोध में कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में बताया कि अमेरिकी कंपनी वालमार्ट द्वारा भारतीय ई-कॉमर्स कंपनी को खरीदने का अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत विरोध करती है। जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह राणा ने बताया कि भारत सरकार ने खुदरा व्यापार में एफडीआई पर रोक लगा रखी है। वालमार्ट चीनी सामान की अमेरिका विक्रेता कंपनी है। इसके आने से मुनाफा अमरीका में तथा रोजगार चीन में जाएगा। कम कीमत पर माल खरीद कर उनके वापस उपभोक्ताओं को बेचने से देश के लाखों व्यापारियों का रोजगार चला जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे देश के ग्राहक, किसान, खुदरा व्यापारी, छोटे उद्योगों को भारी हानि होगी। ज्ञापन में बताया है कि यह भ्रम भी फैलाया जा रहा है कि यह खरीदारी से आम ग्राहक काे वस्तु कम दाम में मिलेगी, लेकिन वालमार्ट अपनी शर्तों पर उत्पादकों से माल खरीदेगी और अपने हिसाब से कीमत तय करके ऊंचे दामों पर बेचेगी। इसलिए ग्राहक पंचायत के कार्यकर्ता इसका विरोध करते हैं और अनुरोध करते हैं कि इस गैरकानूनी खरीद को रोककर देश को शोषण से मुक्ति दिलवाएं। ताकि ग्राहक, मजदूरों, किसानों और व्यापार का संरक्षण हो सके।

खबरें और भी हैं...