पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • निशुल्क शिविर 20 को विशेषज्ञ देखेंगे मरीज

निशुल्क शिविर 20 को विशेषज्ञ देखेंगे मरीज

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। अंतर्राष्ट्रीय इनरव्हील क्लब धौलपुर एवं आदि सृष्टि कैंसर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वाधान में निःशुल्क चिकित्सा शिविर 20 मई को भार्गव वाटिका में लगाया जा रहा है। इस शिविर में देश के जाने माने वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञ परामर्श देंगे। इस चिकित्सकों में डॉ कर्नल मंजेन्द्र सिंह सिंधु वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ, डॉ मनु बोहरा वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ, डॉ नीलेश जैन वरिष्ठ कैंसर रोग विशेषज्ञ, डॉ आशु जैन वरिष्ठ पेन मेडिसन विशेषज्ञ आएंगे। इस निःशुल्क विशाल चिकित्सा शिविर में विशेष रूप से कैसर पीड़ित महिलाओ के मुख्य रूप से स्तन कैंसर आदि की जांच मेमोग्राफी मशीन से की जाएगी इस मशीन एवं परीक्षण टीम की व्यवस्था अरटीमिस हॉस्पीटल गुडगांव द्वारा की गई है। शिविर में ब्लड प्रेशर, ईसीजी, मेमोग्राफी, ब्लड शुगर, बीएमडी, बीएमआई, ईको आदि जांच निःशुल्क की जाएंगी। शिविर रविवार को सुबह 9.30 से शाम 4 बजे तक चलेगा।

खबरें और भी हैं...