खानुआ में सड़क बनाने को लेकर अतिक्रमण हटाए गए
रूपवास। ऊंचा नगला से लेकर धौलपुर तक बन रहे एनएच 123 में गांव खानुआ के लोगों को बार-बार कहने के बाद भी सड़क के दोनों ओर बन रहे मकान व दुकानों को नहीं हटाने पर प्रशासन ने सख्ती दिखाई। जेसीबी चलाकर कुछ मकान दुकानों को ध्वस्त किया। इसके बाद लोगों ने स्वेच्छा से ही दो दिन में हाईवे की अधिग्रहित जगह को खाली करने का आश्वासन दिया। भाजयुमो के महामंत्री नरेंद्र गर्ग ने बताया कि एनएच 123 की सड़क के गांव में होकर निकलने पर कुछ लोगों ने पूर्व में ही अपने मकान व दुकानों में तोड़फोड़ कर जमीन को खाली कर दिया था। लेकिन कुछ ने मुआवजा मिलने के बाद भी खाली नहीं किया। जिस पर एसडीएम परशराम मीणा ने नाराजगी जताते हुए हाईवे बनाने का कार्य कर रहे ठेकेदार की जेसीबी मंगाकर तोडफ़ोड़ शुरू कर अतिक्रमण को ध्वस्त कर दिया।