इनरव्हील क्लब ने अस्पताल में दिए स्ट्रैचर
धौलपुर. अस्पताल में स्ट्रैचर देतीं महिलाएं।
धौलपुर। इनरव्हील क्लब धौलपुर द्वारा सामान्य चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड में दो स्ट्रेचर डॉनेट किए गए। क्लब द्वारा समय- समय पर धौलपुर में कई सामाजिक हितों को ध्यान में रखते हुए यथा संभव साधन अपनी ओर से उपलब्ध कराए जाते हैं। इसी कड़ी में क्लब ने सामान्य चिकित्सालय में मरीजों के लिये दोर भेंट किये। क्लब की अध्यक्ष रेनू भार्गव ने बताया कि अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में स्ट्रैचर की कमी थी। महिला संगठन ने आपस में विचार विमर्श कर यह निर्णय लिया इस मौके पर रेनू गुप्ता, वंदना गर्ग, भावना अग्रवाल, निशा झा, आकांक्षा भार्गव आदि मौजूद थी।