पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • जनसुनवाई में विधायक शोभारानी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

जनसुनवाई में विधायक शोभारानी ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर. पैलेस में जनसुनवाई करतीं विधायक शोभारानी।

भास्कर संवाददाता|धौलपुर

मंगलवार को विधायक शोभारानी कुशवाहा ने राज निवास पैलेस कार्यालय में जनसुनवाई की। जिसमें लाइट, पानी, सड़क, पुलिस से संबंधित समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्या का तुरंत निराकरण करने के आदेश दिए।

जनसुनवाई में विधायक शोभारानी ने मुख्यमंत्री द्वारा चलाई जा रही योजनाओं से सम्बन्धित लाभ पहुंचाने वाली योजना जैसे श्रमिक कार्ड, शुभ लक्ष्मी योजना, पालनहार योजना, भामाशाह आदि योजनाओं की जानकारी दी। जनसुनवाई के दौरान कोलुआ का पुरा, चैना का पुरा, कोटरा, महाराजपुरा, तसीमों, मानपुर, तोर, समोला, भैंसेना, टहरी, बदरिका, राजपुर, खनपुरा आदि गांवों के लोगों की समस्याएं सुनीं और समस्या का समाधान किया। इस मौके पर भाजपा के जिलाध्यक्ष बहादुर सिंह त्यागी, मुख्यमंत्री ओएसडी रतनलाल योगी, विधायक प्रतिनिधि गोरेलाल कुशवाहा, जिला परिषद सदस्य भीकमसिंह कुशवाहा, तुलसी कुशवाहा आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...