डॉक्टर्स सीखेंगे तनाव मुक्त जीवन जीने की कला
आर्ट आॅफ लिविंग का 5 दिवसीय शिविर मंगलवार से भार्गव वाटिका में शुरू हुआ। शिविर में योग के साथ ही प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास करवाया गया। जयपुर से पधारे संस्था के प्रतिनिधि अभिषेक के निर्देशन में शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में बताया कि कम समय में हम ज्यादा से ज्यादा कार्य कैसे करें। प्रणायाम, सुदर्शन क्रियाओं का अभ्यास सुबह 6 से 8.30 बजे तक मृदुला जैन के सहयोग से नियमित रूप से अभ्यास करवाया जाएगा। मृदुला जैन ने कहा कि योग के साथ ध्यान से शारीरिक और मानसिक दोनों तकलीफों से निजात मिलती है। श्रीश्री रविशंकर फाउंडेशन की ओर से जीवन जीने की कला हैप्पीनेस कार्यक्रम के पांच दिवसीय शिविर मंगलवार से 19 मई तक चलेगा। शिविर के आयोजक नीलम बोहरा के अनुसार शिविर में जीवन जीने की कला, तनाव मुक्त जीवन का निर्माण, स्वस्थ जीवन, बेहतर निर्णय लेने की क्षमता, बढा हुआ आत्मविश्वास और एक मधुर व्यक्तित्व जीवन में प्रसन्नता लाने और जीवन को एक उत्सव बनाने, शरीर व मन में शुद्धि लाने के लिए कार्यक्रम रखा गया है। शिविर में सहयोग विमल भार्गव का रहा। शिविर में पंजीयन कराने वालों में डॉ. राधेश्याम गर्ग, नीलम बोहरा, अभिनव बेरी, दीपाली बेरी, शिवशंकर गर्ग, धर्मेंद्र जैन, संजय जैन, मानिक चंद्र जैन, डॉ. सुभाष जैन, डॉ. प्रखर मंगल, आशा सरीन, धनेश जैन, सरोज गर्ग सहित बडी संख्या में लोगों ने पंजीयन करवाया।
भार्गव वाटिका में हैप्पीनेस कार्यक्रम की शुरुआत, ज्यादातर डॉक्टर्स जुड़े हैं आर्ट ऑफ लिविंग से
धौलपुर. शिविर में योग करते साधक।