पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सिलिकोसिस पीडितों व आश्रितों को जल्द आर्थिक सहायता मिले

सिलिकोसिस पीडितों व आश्रितों को जल्द आर्थिक सहायता मिले

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। जिला माइंस फाउंडेशन की बैठक मंगलवार को कलेक्टर नन्नूमल पहाडिय़ा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि सिलिकोसिस पीड़ित व्यक्तियों को तथा इस रोग से मृत हुए लोगों के आश्रितों को जल्द ही आर्थिक सहायता दी जाए। खनन प्रभावित क्षेत्रों में सरकारी विद्यालय तथा अस्पतालों में सुविधा बढाने के लिए माइंस फंड से बजट जारी करने का निर्णय गत बैठक में लिया गया था। कलेक्टर ने इस संबंध में हुई प्रगति की समीक्षा की। वहीं बताया गया कि सिलिकोसिस पीड़ित व्यक्तियों तथा इस रोग से मृत हुए लोगों के आश्रितों को शीघ्रताशीघ्र आर्थिक सहायता दिलाई जाए। जिससे मृतक आश्रितों को जीवन यापन करने में मदद मिल सके। इसी संदर्भ में मंगलवार को यह बैठक हुई।

खबरें और भी हैं...