पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पुरुष अच्छे पति के तौर पर नसबंदी के लिए आगे आएं

पुरुष अच्छे पति के तौर पर नसबंदी के लिए आगे आएं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर। परिवार नियोजन में पुरुषों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को जिले में पुरूष नसबंदी दिवस आयोजित किया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ बीड़ी साहू ने बताया कि इस माह के तीसरे बुधवार 16 मई को पुरुष नसबंदी कैंप का आयोजन जिला अस्पताल, उप जिला अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मनियां में किया जाएगा। उन्होंने अपील की कि पुरुष अच्छे पति की भूमिका निभाते हुए नसबंदी के लिए आगे आएं। पुरुष नसबंदी परिवार नियोजन का सबसे सुगम साधन है। जिले की कुल प्रजनन दर 4.1 फीसदी है। राजस्थान की कुल प्रजनन दर 2.4 फीसदी है। जिले को जनसंख्या विस्फोट की स्थिति से निकालने के लिए प्रत्येक पुरुष को परिवार नियोजन की धारणा को अपनाना पड़ेगा।

खबरें और भी हैं...