धौलपुर | 6 मई को ट्रोमा वार्ड की जमीन पर आधे घंटे तक तड़पते रहे दो मरीज के मामले को लेकर जिला कलेक्टर नन्नूमल पहाड़िया ने स्वास्थ्य विभाग को लेटर जारी कर तथ्यात्मक रिपोर्ट मांगी है।
इसको लेकर डॉ.वीके गुप्ता और डॉ.समरवीर सिंह ने मेल नर्स द्वितीय मुकेश शर्मा से इस पूरे मामले की जांच कर वास्तविक रिपोर्ट 21 मई को अस्पताल के आउटडोर में कमरा नंबर दो में सुबह 10 बजे उपस्थित होकर देने के लिए आदेशित किया है। ट्रोमा वार्ड की जमीन पर आधे घंटे तक दो मरीजों के तड़पने के मामले को भास्कर ने प्रमुखता से उठाया था।
इसमें बताया था कि वार्ड बाय के नहीं होने पर तड़पते मरीजों को मेल नर्स मुकेश शर्मा ने ट्रोमा वार्ड के अंदर पहुंचाया और उनका उपचार किया। लेकिन घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें हायर सेंटर को रेफर कर दिया गया था।