पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल, वाहन चालक फरार

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दंपती गंभीर घायल, वाहन चालक फरार

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | बाड़ी मार्ग पर शुक्रवार को खानपुर गांव के पास किसी अज्ञात वाहन ने धौलपुर से बाड़ी की ओर बाइक पर जा रहे दंपति को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में दंपति गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घायल दंपति को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दुर्घटना में महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के मुताबिक धौलपुर निवासी रामखिलाड़ी अपनी प|ी के साथ बाड़ी में रहने वाले अपने किसी रिश्तेदार के घर बाइक से जा रहा था। अभी वह खानपुर गांव के पास से गुजर ही रहे थे कि सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार दंपति उछलकर दूर जा गिरे वहीं बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक वहां से भाग निकला। दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना पर परिजन भी अस्पताल पहुंचे।

खबरें और भी हैं...