धौलपुर | केन्द्रीय मानव संसाधन मंत्रालय की इंस्पायर अवार्ड योजना के तहत प्रदर्शनी में भाग लेने वाले विद्यार्थी 30 जून तक नामांकन कर सकते हैं। सभी निजी और सरकारी स्कूल के संस्था प्रधानों को इस संबंध में निर्देश जारी किए हैं। उन्हें कहा गया है कि वे अपने स्कूल से कम से कम तीन बच्चों का ऑनलाइन नामांकन करें। विद्यार्थी किस आइडिया पर मॉडल विकसित करना चाहता है उस आइडिया के बारे में संक्षिप्त सारांश भी पीडीएफ फाइल में अपलोड करें।