पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बोरिंग की मोटर फुंकी 4 घंटे में बदली गई

बोरिंग की मोटर फुंकी 4 घंटे में बदली गई

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | जुबली हाल के पास जलदाय विभाग की बोरिंग की मोटर कई दिनों से फूंकी पड़ी थी। शुक्रवार सुबह कर्मियों ने 4 घंटे की मशक्कत के बाद बोरिंग को खोलकर मोटर को बदली। कर्मियों ने बताया कि बोरिंग के जलदाय विभाग की टंकी में पानी जाता है। जिससे शहर में पानी की सप्लाई की जाती है।

बता दें कि गुरुवार को जिला कलेक्टर ने मोरोली मोड़ स्थित वाटरप्लांट का निरीक्षण किया था। इसके बाद जलदाय अधिकारियों को शहर में साफ पानी सप्लाई करने के निर्देश दिए थे। कलेक्टर के निर्देश के बाद जलदाय अधिकारी पेयजल आपूर्ति को लेकर गंभीर हुए हैं। उल्लेखनीय है कि गर्मी के चलते लोगों को परेशानी हो रही है।

खबरें और भी हैं...