धौलपुर | सदर थाने के पास सवारियों से भरा टेंपो पलटने से 3 लोग घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे नंबर 3 पर सदर थाना के पास स्थित रूपेश पेट्रोल पंप के पास सवारियां बैठाकर धौलपुर की ओर आ रहे एक टेंपो चालक ने लापरवाही से चलाते हुए पलट दिया। टेंपो पलटने से उसमें सवार मंजू प|ी पूरनसिंह, संध्या प|ी अशोक कुमार निवासी धौलपुर, सत्यवीर पुत्र कालीचरण निवासी बिरौंधा मनिया गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें सत्यवीर का एक हाथ टेंपो के नीचे आने से कुचल गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वहां मौजूद लोगों की मदद से घायलाें को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया।