पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सीओ की गाड़ी पर हमला करने वाला माफिया पकड़ा

सीओ की गाड़ी पर हमला करने वाला माफिया पकड़ा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धौलपुर | करीब डेढ़ माह पहले सीओ सिटी सतीश यादव की गाड़ी पर हमला करने वाले रेता माफिया को पुलिस ने शुक्रवार शाम को मौरोली मोड़ से गिरफ्तार कर लिया।

कोतवाली थाने के एचएम कुंज बिहारी ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली कि सीओ सिटी की गाड़ी पर हमला करने वाला आरोपी मोरोली मोड़ से निकलने वाला है। इस पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और महेश पुत्र रामअत्यार गुर्जर निवासी देव का पुरा मौरोली को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि महेश पुत्र रामअत्यार गुर्जर एक अन्य मामले में भी आरोपी है।

खबरें और भी हैं...