धौलपुर | प्री बीपीएड व प्री एमपीएड प्रवेश परीक्षा 2017 पास करने के बाद जिन विद्यार्थियों ने काउंसलिंग और प्रवेश शुल्क जमा कराने के बाद प्रवेश नहीं लिया था, ऐसे विद्यार्थियों को शुल्क वापसी के लिए 31 मई तक आवेदन करने का अवसर दिया गया है। विद्यार्थी बैंक चालान, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी के साथ प्री बीपीएड व प्री एमपीएड के समन्वयक फिजिकल एजुकेशन डिपार्टमेंट में आवेदन कर सकते हैं। विवि ने स्पष्ट किया है कि इस अवधि तक विद्यार्थियों के अतिरिक्त कोई भी फर्म, कर्मचारी, अधिकारी का भी कोई बकाया वापसी के लिए आवेदन कर सकते हैं, इसके बाद किसी तरह के शुल्क वापसी पर विचार नहीं किया जाएगा।